फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बाइक, बीएसएफ जवान की मौत

विज्ञापन
कपकोट में हुए सड़क हादसे में मृत बीएसएफ के जवान गोविंद सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। छह दिन पहले अवकाश पर घर आए बीएसएफ के जवान की मोटर साइकिल रपट कर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में जवान की मौत हो गई है। वह इन दिनों जैसलमेर (राजस्थान) में तैनात था।
विज्ञापन

कपकोट निवासी गोविंद सिंह (50) पुत्र त्रिलोक सिंह सोमवार सुबह बाइक पर पोथिंग मोटर मार्ग से पुल बाजार स्थित अपने घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक रपटकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी कपकोट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से भी गोविंद सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त पौड़ी धार के पास गोविंद ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
डाक्टरों के अनुसार जवान के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं थी। अधिक खून बहने से उसकी जान नहीं बच सकी। एसआई मीना रावत के अनुसार मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें