फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा दिवस पर बच्चों ने किया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

Sun, 31 Dec 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
रौल्याणा में प्रतिभा दिवस मनाते बच्‍चेे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रतिभा दिवस पर विकास खंड के जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा सहित कई विद्यालयों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा में प्रतिभा दिवस पर स्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज पंत के निर्देशन में बच्चों ने पेपर क्राफ्ट, शारीरिक खेल, ड्राइंग, क्विज आदि में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


शिक्षक भाष्कर पंत और दीपक पांडे ने बच्चों को प्रतिभाग दिवस के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मदन गिरी ने जबकि संचालन नीरज पंत ने किया। उधर, राजकीय जूनियर हाइस्कूल बदरीनाथ में प्रधानाध्यापक दलीप भाकुनी के निर्देशन में बच्चों ने प्रतिभा दिवस मनाया।

जूनियर हाइस्कूल देवलखेत में प्रधानाध्यापक चंपा कोरंगा, देवनाई में जानकी वर्मा, घटकनेला में पुष्कर अल्मिया, चौरसों में रीता जोशी, सेलाबगड़ में पूजा गोस्वामी, मैगड़ीस्टेट जयश्री पांडे, ह्वील कुलवान श्याम सुंदर के निर्देशन में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें