फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उत्तरायणी के लिए सरयू और गोमती नदी पर बनेंगे तीन अस्थायी पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के लिए नगरपालिका सरयू और गोमती नदी पर तीन अस्थायी पुलों का निर्माण कराएगी।
विज्ञापन

पालिका कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मेले के दौरान लोगों के आवागमन के लिए सरयू नदी पर 60 मीटर लंबा और 1.5 मीटर चौड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। गोमती नदी पर 20 मीटर लंबाई और तीन मीटर चौड़ाई के दो पुलों का निर्माण होगा। पुलों की लंबाई, चौड़ाई आवश्यकता अनुसार घटाई, बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया है कि उत्तरायणी मेले को देखते हुए नुमाइशखेत मैदान की दीवारों, रेलिंग, बेणीमाधव मंदिर, सरयू घाट की दीवारों, मार्कंडेय घाट गेट, बागनाथ मंदिर परिसर की दीवार, गोमती गेट, चौक बाजार स्थित कलश, रेलिंग, डाकघर गेट के पास शिव-नंदी, गाय की मूर्ति, नगर के कूड़ेदानों, वाटर प्यूरीफायर, श्रीनौला धारे, सूरजकुंड जनेऊ घाट की दीवारों और घाट, घाट स्थित भवन, सूर्य मंदिर कार्यालय गेट, कार्यालय की छत की रेलिंग, चंडिका मंदिर, नीलेश्वर मंदिर, सरयू नदी पर स्थित झूलापुल में रंगरोगन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। यह कार्य इसी साल हो जाएंगे। कार्य पूरा करने की अंतिम अतिथि एक जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें