भराड़ी के जंगलों में आग लग गई है। जिस कारण चौतरफा धुंध फैल गई है। चिरपतकोट, मलादेव, शिखर सहित कई स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही आग लगी है। धुंए के कारण लोगों की आखों में जलन होने लगी है। आग से कीमती वनस्पतियां जल रही हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम राम ने कहा कि कुछ लोग घास उगाने के लिए जंगलों में जान बूझकर आग लगा देते हैं। ऐसे लोगों को रोका जाना चाहिए। रेंजर केएम पांडे ने बताया कि आग पर नियंत्रण के लिए वन विभाग कोशिश कर रहा है। इसमें आम लोगों को भी स्वैच्छिक सहयोग देना चाहिए।