फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने से भराड़ी के व्यापारी नाराज

Fri, 25 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
भराड़ी के व्यापारी नाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र की प्रमुख बाजार भराड़ी के मध्य बाजार में पीने के पानी, पार्किंग, सफाई की व्यवस्था नहीं है। बाजार को आने वाले संपर्क मार्गों की हालत भी खराब है। पर्यटन सीजन सिर पर है। लंबित समस्याओं का समाधान न होने के कारण व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन


गोकुल सिंह ऐठानी ने कहा कि बाजार में पूर्व में बनी नाली में ढलान न होने के कारण उसमें गंदगी फंसी है। नाली की नियमित सफाई न होने के कारण नाली में से दुर्गंध उठ रही है। 

देवेंद्र सिंह ऐठानी ने कहा नगर पंचायत में कूड़े को जमा करने के लिए सार्वजनिक कूड़ादान भी नहीं रखा गया है। सफाईकर्मी बाजार में सुबह के समय सफाई करते हैं। इसके बाद दिनभर कूड़ा बाजार में फैल जाता है। बाजार में शौचालय की भी सुविधा नहीं है। 
विज्ञापन


हिमांशु ऐठानी ने कहा कि बाजार में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है। जिससे वाहन आड़े-तिरछे खड़े रहने से बाजार में कई बार जाम की नौबत आ जाती है। यातायात बाधित होने से जहां राहगीरों को कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। 

वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र बिष्ट का कहना है नगर पंचायत के सृजन से पहले बाजार में व्यापार मंडल ने सफाई की ठोस व्यवस्था की थी। नगर पंचायत बनने से तो सफाई ढंग से हो ही नहीं रही है। कई जगह बिखरे कूड़े से हर कोई परेशान है।

सुंदर सिंह दानू का कहना है कि बाजार में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। पानी आता भी है तो वह जल्दी चला जाता है। बरसात में तो नलों से पानी टपकता ही नहीं है। नगर पंपिंग योजना शीघ्र संचालित की जानी जानी चाहिए।  

हरीश राम का कहना है कि पिंडारी, सुंदरढुंगा, कफनी, नामिक ग्लेशियर के सैर सपाटे के लिए देश विदेश के पर्यटक इसी बाजार से होकर आते-जाते हैं। बाजार में बुनियादी सुविधाएं बढ़नी चाहिए। तभी पर्यटन संबंधी कारोबार भी बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें