फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी और धरमघर में रामलीला

Mon, 16 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट/धरमघर। (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर और धरमघर के मैदान में रामलीला समारोह शनिवार की रात आरंभ हुआ। दोनों ही स्थानों पर राम जन्म तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। रावण और उसके दोनों भाइयों ने शिव की तपस्या करके पर प्राप्त किए।
विज्ञापन


भराड़ी में मां बाराही रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित समारोह का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा आर्या ने किया। यहां गणेश पूजन, रावण आदि की शिव तपस्या, रावण के अत्याचार और राम, सीता आदि के जन्म के प्रसंगों का मंचन हुआ।

रावण की भूमिका दीवान सिंह ऐठानी, कुंभकर्ण राजेेश मेहता, विभीषण कमल मिश्रा, दशरथ की भूमिका कार्यक्रम निर्देशक गिरीश मिश्रा निभा रहे हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष दयाल ऐठानी, शेर सिंह ऐठानी, आनंद ऐठानी, दीपक ऐठानी, बलवंत ऐठानी, हृदयेश मिश्रा, बबलू ऐठानी, लक्ष्मी राम, रमेश मेहता, गिरीश राठौर आदि थे।
विज्ञापन


धरमघर में रामलीला का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने किया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख गोकुल पंचपाल, अध्यक्ष गणेश पंचपाल, व्यवस्थापक केदार सिंह महर, भगवती प्रसाद पाठक, गंगा सिंह पांगती, हीरा सिंह धर्मशक्तू सहित कई लोग उपस्थित थे।

 रावण का अभिनय हेम पाठक, विभीषण पंकज पाठक, शिवजी होशियार महर, कुंभकर्ण का अभिनया संतोष पाठक कर रहे हैं। पहले दिन अयोध्या में राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न और जनकपुरी में सीता और अन्य बहनों को जन्म हुआ। इसके अलावा नारद मोह, रावण तपस्या आदि से जुड़े प्रसंगों का भी मंचन हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें