बागेश्वर तहसील गेट के पास एनएच पर कंकरीट का बोल्डर। संवाद
बागेश्वर। बागेश्वर नगर तहसील कार्यालय के पहले गेट के ठीक सामने एनएच पर लंबे समय से पड़े बोल्डर से हादसे का खतरा बना हुआ है।
बागेश्वर-ताकुला-अल्मोड़ा एनएच के किनारे पड़े कंकरीट के बोल्डर से टकराकर राहगीर भी चोटिल होते रहते हैं। पास में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और कई अन्य दफ्तर हैं। एक मीडिया कार्यालय के गेट के ठीक सामने कंकरीट का बोल्डर व्यवस्था की पोल खोल रहा है। इस स्थान पर कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी हैं। इस स्थान पर पूर्व में बिजली का पोल रहा होगा। बिजली का पोल बदलने के बाद जड़ में बने कंकरीट के बोल्डरनुमा हिस्से को नहीं हटाया गया।
बोल्डर के ऊपरी हिस्से में कटे हुए पोल का अवशेष भी दिखाई देता है जो काफी नुकीला है। यदि असावधानी से कोई व्यक्ति पोल के कटे हिस्से पर गिर गया तो गंभीर रूप से घायल हो सकता है। इधर एनएच के जेई गौरव भट्ट का कहना है कि वह स्थल का निरीक्षण करेंगे। खतरा बने बोल्डर को हटा दिया जाएगा। संवाद