बागेश्वर में बैंकर्स और रेखीय विभागों की बैठक लेते प्रभारी डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
जिला स्तरीय पुनरीक्षण (डीएलआरसी) सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने संचालित योजनाओं की त्रैमासिक प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान ऋण जमा अनुपात की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। साथ ही बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों को तालमेल के साथ ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रभारी ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए हर न्याय पंचायत में कैंप लगाने को कहा गया। उन्होंने फसली और कृषि मियादी ऋण की समीक्षा करते हुए इस क्षेत्र में उपलब्धि बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए विभागों और बैंकों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। साथ ही सभी बैंकर्स को वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीडीओ एसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, केनरा बैंक के नंद किशोर, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मनोज कुमार सिंह, बैंक आफ इंडिया के सचिन शर्मा, इलाहाबाद बैंक के नरेंद्र सिंह ग्वाल, एसबीआई के निर्मल कुमार आदि थे।