फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ऑनलाइन बुकिंग कराने पर ही मिलेगा गैस सिलिंडर

Thu, 21 Sep 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उपभोक्ताओं को अब अपने पंजीकृत मोबाइल फोन से ही गैस की रीफिल ऑनलाइन बुक करानी होगी। इसके बिना गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं देगी। सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय कर्मचारी को गैस बुकिंग संख्या और चार अंकों का डीएसी कोड देना होगा। यह व्यवस्था नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूरे जिले में लागू होगी।
विज्ञापन

एलपीजी गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग पहले से हो रही है। इसके बावजूद कई लोग रीफिल ऑनलाइन बुक नहीं करा रहे हैं। गैस एजेंसी के लिपिक राजेश कुमार बताते हैं कि अगर उपभोक्ता पंजीकृत मोबाइल से रीफिल बुक नहीं करेंगे तो कनेक्शन निष्क्रिय हो सकता है।
जिन लोगों ने अपने गैस कनेक्शन से मोबाइल नंबर नहीं जोड़े हैं, वह नजदीकी गैस सर्विस कार्यालय में जाकर मोबाइल नंबर दर्ज करवा सकते हैं। पंजीकृत मोबाइल से सिलिंडर बुक करना आसान है। गैस उपभोक्ता को फोन नंबर 8454955555 पर केवल मिस्ड कॉल करनी है। इसके बाद सिलिंडर बुक होने का मैसेज मिल जाएगा।
विज्ञापन

गैस एजेंसी के प्रबंधक देवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इंडियन ऑयल कंपनी ने एलपीजी ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य कर दी है। भविष्य में ऑनलाइन बुकिंग के बिना सिलिंडर नहीं मिल पाएगा। जिन उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो वह गैस एजेंसी कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें