फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉरीशस में बागेश्वर के तिवारी की पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
मॉरिशस में हुआ किताब का विमोचन। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के आचार्य पूरण तिवारी के कविता संकलन प्रकाशित किया है। इसका नाम ‘रत्नाकर का रत्न’ है। इसका विमोचन मॉरीशस में देश की शिक्षा मंत्री लीला देवी दुक्कन और सूचना मंत्री योगिदा स्वामीनादेन ने किया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मॉरीशस के विशेष स्थलों को समर्पित यह कविता संकलन मॉरीशसीय साहित्य में पहला प्रयोग है। उन्होंने कुछ कविताओं को विद्यालय पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी बात कही। आचार्य पूरन तिवारी ने बताया कि यह मॉरीशस के हिंदी साहित्य में पहला प्रयोग है। पुस्तक में मॉरीशस के प्रमुख सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर कविता लिखी गई है। आचार्य तिवारी पिछले 15 सालों से मॉरीशस में रह रहे हैं। वह मूल रूप से बागेश्वर के भीतल गांव के हैं। इस मौके पर मॉरीशस की वरिष्ठ पत्रकार सविता तिवारी, राजन देवकरन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें