फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 10 बाराती घायल

Mon, 20 Apr 2026 02:43 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार दस लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत लाथी-माजखेत सड़क पर सोमवार को बारातियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी सवार 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजस्व टीम और थाना कपकोट से पुलिस बल को एंबुलेंस के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य प्राथमिकता पर है और घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें