फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो खाई में गिरी, चालक की मौत

Sun, 25 Dec 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
खाई में गिरा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सवारियां छोड़कर वापस लौट रही एक बोलेरो कपकोट-शामा मोटर मार्ग में असंतुलित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में बोलेरो चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम सीरी निवासी दिनेश सिंह (28) पुत्र भगत सिंह अपनी बोलेरो यूके 02-टीए 0854 में यात्रियों को शामा छोड़कर वापस लौट रहा था।

इसी बीच लीती विनायक धार के पास बोलेरो अचानक से अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दिनेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गहरी खाई में गिरने से वाहन के परखचे उड़ गए। वाहन खाई में गिरने की जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कपकोट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कपकोट थाने से पुलिस और एसडीआरएफ टीम के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद जवानों ने खाई में उतरकर रात में ही शव को निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं। दुर्घटना की जांच एसआई उत्तम सिंह कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें