फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसा विशाल बोल्डर

विज्ञापन
बागेश्वर के नाघरमाजिला गांव में घर के भीतर घुसा बोल्डर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा के नाघरमाजिला गांव में बुधवार को पहाड़ी से गिरा एक बोल्डर मकान की दीवार तोड़कर घर के भीतर घुस गया। बोल्डर से मकान के किचन को नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय किचन में किसी के मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सवा छह बजे नाघरमाजिला में पहाड़ी से गिरा एक बोल्डर किशन राम के घर की दीवार को तोड़ते हुए भीतर घुस गया। दीवार टूटने की आवाज सुनकर परिजनों में अफरातफरी मच गई। बोल्डर मकान की दीवार को तोड़ते हुए किचन में घुसा, जिससे किचन को काफी नुकसान पहुंचा है।
भवन स्वामी किशन राम ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले वह किचन में मौजूद थे। हादसे के समय किचन में परिवार को कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। किशन राम ने बताया कि बोल्डर से मकान के साथ ही सामान को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन को हादसे की जानकारी देते हुए मकान की मरम्मत के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की है। कांडा के एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें