नगर व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह नुमाइशखेत स्थित स्वराज भवन में संपन्न हुआ।
पदाधारियों को शपथ दिलाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग का भरोसा दिलाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, उपाध्यक्ष गौरव कठायत, महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी किरमोलिया, सचिव देवेंद्र अधिकारी, सह सचिव अनुज साह, कोषाध्यक्ष आलोक साह को शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह अपने स्तर से प्रयास करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए।
अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि व्यापार मंडल की बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के लिए हॉल की जरूरत है। उन्होंने नगर पालिका से इसके लिए भूमि देने की अपील की।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रतिनिधि मनोज अरोड़ा ने पूर्व अध्यक्ष उमेश फुलारा को संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नवीन ममगई, नवीन लाल साह, बृजमोहन वर्मा, उमेश साह, सूरज जोशी, नरेंद्र खेतवाल, सुनील भंडारी, दलीप सिंह खेतवाल, नवीन साह, भगत रावल, किसन सोनी, हर्ष मेहरा, कैलाश जोशी आदि मौजूद थे।