बागेश्वर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल जनवरी में प्रयोगात्मक और मार्च में परिषदीय परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। अप्रैल मध्य तक परीक्षाफल घोषित होने का अनुमान है। जिले के 51 परीक्षा केंद्रों में होने वाली बोर्ड परीक्षा में 6784 संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सीईओ जीएस सौन ने बताया कि आगामी 23 दिसंबर को बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक होनी है। इस बार 20 मार्च तक बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने की बात कही जा रही है। जिले में प्रयोगात्मक और बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संवाद