फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवानों ने किया चाय यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला रक्तकोष में रक्तदान करता पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के रक्तकोष में खून की कमी लंबे समय से चल रही है। इसे देखते हुए चार पुलिस जवानों ने शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान किया। जवानों ने जरूरत पड़ने पर भविष्य में भी रक्तदान करने की बात कही।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में खून की कमी होने से रक्तपीड़ितों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। रक्तकोष प्रबंधन की ओर से भी लोगों से रक्तदान की अपील की जा रही थी। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहुमी ने एसपी से शिविर लगाने का अनुरोध किया था।
शनिवार को बैजनाथ के आरक्षी दीपक बिष्ट ने ओ पॉजिटिव, आरक्षी कैलाश तिरुवा ने बी पॉजिटिव, फायर सर्विस बागेश्वर के फायर मैन सोहन लाल और निरीक्षक अनिल नयाल ने एबी पॉजिटिव रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि समय-समय पर पुलिस जवान जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक में रक्तदान करते रहते हैं। आगे भी रक्तदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें