फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में रक्तदान करते नीरज रावत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। रैखोली गांव की रेशमा देवी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनका हीमोग्लोबिन काफी कम है। उन्हें एबी पॉजिटिव ग्रुप के रक्त चढ़ाने की जरूरत थी। अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. योगेश धर्मशक्तू ने इसकी जानकारी जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय को दी। पांडेय ने कई सोशल ग्रुपों में रक्तदाताओं को संदेश भेजे। इसका पता चलते ही पालनीकोट निवासी नीरज रावत सुबह आठ बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने रक्तदान कर महिला की जान बचाई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव पांडेय ने बताया कि सुबह चार बजे रावत की बेटी पैदा हुई थी। वह तमाम व्यस्तताओं के बावजूद रक्तदान के लिए पहुंचे। इसलिए उनकी काफी सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें