फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष बना शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में 18 लाख रुपये की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष बनकर तैयार है लेकिन उपकरण नहीं होने से यूनिट का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिले के लोगों को ब्लड के कंपोनेंट के लिए हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है। ब्लड सेपरेशन कक्ष महज शोपीस बनकर रह गया है।
विज्ञापन

जिले के मरीजों को ब्लड कंपोनेंट की सुविधा का लाभ देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अक्तूबर 2024 से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष का निर्माण शुरू किया गया। कार्यदायी संस्था बागेश्वर ब्लॉक ने कक्ष का निर्माण मार्च में पूरा कर कक्ष को विभाग को हस्तांतरित कर दिया। कक्ष में उपकरण और कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने से ब्लड सेपरेशन का कार्य संचालित नहीं हो पा रहा है। मरीजों को रक्त के प्लाज्मा, लाल रक्त कोशिकाएं, श्वेत रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स के लिए हल्द्वानी या अन्य अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। कई बार रक्त के कंपोनेंट नहीं मिलने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इसे शीघ्र शुरू कर लोगों को राहत देने की मांग की है।

कोट
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष के संचालन में संसाधनों और कर्मचारियों की आवश्यकता के बारे में शासन को अवगत कराया गया है। संसाधन और कर्मचारियों की उपलब्धता होने के बाद यूनिट का संचालन किया जाएगा। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें