बागेश्वर के ब्लड बैंक में रक्तदान करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के ब्लड बैंक में रक्त की कमी जारी है। वर्तमान में विभिन्न ब्लड ग्रुप का ब्लड बैंक में करीब पांच-आठ यूनिट ही रक्त उपलब्ध है। सामाजिक संगठन और लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार रक्तदान की अपील कर रहे हैं। शनिवार को तीन लोगों ने रक्तदान भी किया।
रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर लोगों से रक्तदान के लिए अपील की थी। सूचना मिलने पर एनआरएलएम के दीपक कुलेगी ने रेडक्रॉस जिला सचिव आलोक पांडेय संपर्क कर रक्तदान किया। उनके साथ ही हंस फाउंडेशन के मार्केटिंग मैनेजर गोविंद सिंह और कम्यूनिटी ऑर्गेनाइजर राजेंद्र सिंह भी रक्तदान करने पहुंचे। ब्लड बैंक में इससे पूर्व केवल पांच यूनिट रक्त उपलब्ध था। लगातार ब्लड बैंक में रक्त की कमी होना लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में दिक्कतें बढ़ा सकता है। रेडक्रॉस के जिला सचिव सहित प्रदेश प्रतिनिधि भुवन चौबे आदि सोशल मीडिया पर रक्तदान की अपील कर रहे हैं। संवाद