बागेश्वर। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम हरिद्वार की पहल पर में आगामी 23 और 24 सितंबर को बागेश्वर में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
ब्लॉक संयोजक मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताएं सीईओ कार्यालय सभागार और जीआईसी में संपन्न होंगी। 23 सितंबर को कनिष्ठ वर्ग और 24 सितंबर को वरिष्ठ वर्ग की 6-6 स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें संस्कृत श्लोकोच्चारण, निबंध, वाद-विवाद, आशुभाषण, समूहगान और संस्कृत नाटक शामिल हैं। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। यहां चयनित प्रतिभागी जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्लॉक संयोजक ने सभी प्रतिभागियों से समय पर पहुंचने की अपील की है। संवाद