अल्मोड़ा। भैसियाछाना की ब्लाॅक प्रमुख नीमा आर्या ने विकासखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि तड़खेत नहर से तरुला, मगरुमनारी दो राजस्व गांवों को लाभ नहीं मिला है। किसान को सिंचाई करने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
तरुला मुख्य मार्ग से मगरुमनारी के लिए लिंक रोड का सर्वे होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। जटायु नदी तरूला में झूलापुल के सर्वे के बाद भी पुल नहीं बना है। ब्लाॅक प्रमुख ने सिंचाई विभाग के ईई और लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को दूरभाष पर दोनों का दोबारा सर्वे कर ग्रामीणों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तरुला, नैनी आदि में हुए भंडारे में भी भाग लिया। उनके साथ कनिष्ठ प्रमुख गीता जोशी, तरुला के प्रधान आनंद अंडोला, राजन सिंह, गंगा दत्त, देवी दत्त, हरीश सिंह, नंदी देवी, राधा देवी आदि मौजूद रहीं।