ब्लॉक प्रमुख गोपा धपोला और बीडीसी सदस्या नीमा धपोला में विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
ब्लॉक प्रमुख गोपा धपोला बृहस्पतिवार को बीडीओ, बीडीसी सदस्यों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक कर रही थी।
इस बीच खुनौली की बीडीसी सदस्या नीमा धपोला भी मौके पर पहुंच गई। ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्या में बैठक होने और कार्य योजना में बदलाव को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में हंगामा बढ़ गया।
हंगामा होने पर बैठक में मौजूद खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी मौके से चले गए। बाद में दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं बाद में नीमा धपोला ने बीडीओ से लिखित शिकायत की है और कार्ययोजना में हेर फेर करने पर अनशन की चेतावनी दी
बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक हो रही थी, नीमा धपोला ने बैठक में आते ही अभद्रता करना शुरू कर दिया। किसी ने उन्हें बाहर नहीं निकाला वह स्वयं ही दफ्तर में अंदर बाहर कर रही थी। अभद्रता और गाली गलौज की बात पूरी तरह झूठ है। - गोपा धपोला, ब्लाक प्रमुख बागेश्वर
10-12 सदस्यों को लेकर बैठक हो रही थी जब हमने सभी सदस्यों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाने को कहा तो ब्लाक प्रमुख गोपा धपोला ने मेरे साथ अभद्रताकी। इसकी शिकायत बीडीओ से की है, आज डीएम से भी मिलेंगे। - नीमा धपोला, बीडीसी सदस्य खुनौली