विधानसभा की फोटोयुक्त वोटर सूची में बदलाव का काम शुरू हो गया है। इसमें अगली एक जनवरी तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़कर अपात्र लोगों के नाम हटाए जाने हैं।
इसकी तैयारी के लिए कपकोट, गरुड़, काफलीगैर, दुग नाकुरी तहसीलों में बीएलओ, सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। कपकोट तहसील सभागार में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एमएस बिरोड़िया ने बीएलओ, सुपरवाइजरों से कहा कि पात्र की आयु आदि की जानकारी आवेदक, प्रस्तावक को देनी होगी।
हर बीएलओ के पास प्रपत्र 9, 10, 11, 11क उपलब्ध रहने चाहिए। सभी प्रपत्र नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएं। हकदार मतदाता का नामांकन कर मतदाता सूची एक से 20 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक मतदेय स्थल पर रख दें।
मास्टर ट्रेनर आरके पंत, नायब तहसीलदार ने कहा कि 21 से 31 अक्तूबर 2015 तक मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करें।
सात से 14 अक्तूबर को संबंधित मतदेय स्थलों के तहत ग्राम, मोहल्ले, वार्डों में जाकर ग्रामसभा, स्थानीय निकायों की बैठक में मतदाताओं के नाम पढ़कर सुनाना जाए।
गरुड़ तहसील में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी खूशबू आर्या, मास्टर ट्रेनर आरएस धामी, कानूूनगो ने 76 बीएलओ, सात सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया।
काफलीगैर तहसील सभागार में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मोहन राम, मास्टर ट्रेनर मत्स्य अधिकारी, कानूनगो भवानी राम ने 32 बीएलओ, तीन सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया।
उधर दुग नाकुरी तहसील सभागार में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एमएस बिष्ट ने कहा कि डुप्लीकेट मतदाता के नाम को सूची से हटवाना होगा।
मास्टर ट्रेेनर सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने प्रारूप 8, 8क, 6क, 11क, फार्मेट 9ए, प्रारूप10, प्रारूप 9, प्रारूप 11 के बारे में बताया।
14 बीएलओ, तीन सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण लिया। वहां सुपरवाइजर विजयपाल मेहता, पूरन चंद्र कर्नाटक, केसी लोबियाल, कमल लोहनी आदि थे।