फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Tue, 15 Dec 2015 10:54 PM IST
बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ राज्य की कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रही है, दूूसरी ओर सरकार के मंत्री भ्रमण के नाम पर हेलीकाप्टरों में लाखों रुपये खर्च करके राजकोषीय घाटा बढ़ा रहे हैं। जिसका विरोध किया जाएगा।
मंगलवार भाजयुमो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एसबीआई तिराहे पर जमा हुए। यहां उन्होंने सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीते दिनों रुद्रपुर में पशु तस्करों ने एक सिपाही को कुचल कर मार डाला, लेकिन उसके हत्यारे आज तक सलाखों के पीछे नहीं डाले गए हैं। सरकार खनन माफियाओं, पशु तस्करों और असामाजिक तत्वों के दबाव में काम रही है। जिससे राज्य की कानून व्यवस्था दिन प्रति बिगड़ते जा रही है। अब आम आदमी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि राज्य की कानून व्यवस्था शीघ्र पटरी में नहीं आई और मंत्रियों के हवाई दौरों पर लगाम नहीं लगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पुतला दहन और सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, महेश खेतवाल, मनीष पांडे, प्रशांत नगरकोटी, संजय जोशी, जगदीश कार्की, मनीष ओली, मथुरा प्रसाद, देवेंद्र गोस्वामी, दिनेश मेहता, राज कुमार मेहता, प्रकाश साह, पुनीत साह और अंकित आदि शामिल थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें