फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को दोबारा पीएम बनाने का लिया संकल्प

Thu, 07 Mar 2019 11:01 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया व मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही भाजपा की जनहित नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की गई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केदारेश्वर मैदान में त्रिशक्ति सम्मेलन का शुभारंभ विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। 

लोकसभा प्रभारी रमेश बहुगुणा ने कहा कि देश के साथ पहाड़ का विकास भाजपा सरकार में ही संभव है इसलिए भाजपा को केंद्र में लाना ही सभी का संकल्प होना चाहिए। जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्यकर्ताओं को बूथ की मजबूती पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान शेर सिंह बिष्ट, चंपा देवी, भगवान भंडारी, योगेश हरड़िया, राम सिंह कोरंगा, सुरेश गढ़िया आदि  थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें