बागेश्वर में बीजेपी महिला मोर्चे का सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई। मोर्चा की पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री रितु डालाकोटी, प्रदेश मंत्री दीपाली कन्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू तिवारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियां करनी होंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, शेर सिंह गड़िया, ब्लॉक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा आर्या, गीता ऐठानी, जीवंती कांडपाल, सरिता नगरकोटी, मथुरा प्रसाद, हीरा सिंह धपोला, पुष्पलता मेहता, चंपा आर्या आदि थे।