बागेश्वर भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम का स्वागत करते भाजपाई। संव?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देख की तरक्की के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री का बागेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए गौतम ने कहा कि भाजपा के आठ साल के कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की गरीब जनता का विशेष ख्याल रख रहे हैं। गरीबों को कोरोना काल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि को जनता के सामने रखने की अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में एक बार फिर देश में भाजपा की सरकार बनेगी। गौतम ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी बेहतर काम कर रही है। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह ने विचार रखे।