फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सीएम, मंत्रियों, सांसदों के फोटो सरयू में बहाए

विज्ञापन
बागेश्वर की सरयू में सीएम, मंत्रियों और सांसदों के फोटो बहाते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने पटवारी-लेखपाल भर्ती पेपर लीक मामले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश के मंत्रियों और भाजपा सांसदों के फोटो सरयू नदी में बहाए। मामले की सीबीआई जांच की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह सरयू तट पर पहुंचे। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्रियों के साथ ही सांसद अजय टम्टा, सांसद/रक्षा राज्यमंत्री अजय टम्टा, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, तीरथ रावत के फोटो सरयू नदी में प्रवाहित किए।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में सरकारी नौकरी की भर्ती निष्पक्ष होना संभव नहीं है। प्रदेश में सरकारी नौकरियां बेची जा रही हैं। कांग्रेस नेता और नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि राज्य में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कोई भी भर्ती रिश्वतखोरी से अछूती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें