फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसी पर भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला 

Wed, 08 Nov 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘नोटबंदी का एक साल, कांग्रेस हुई बेहाल’ आदि नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी की बरसी पर ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में जुलूस निकाला। सभा में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताया। कहा कि इससे कालाधन रखने वालों को ही परेशानी हुई। भाजयुमो, महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस खुशी में मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में जमा हुए। जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए नगर भ्रमण के बाद पुन: पार्टी कार्यालय पहुंचे। सभा में विधायक चंदन राम दास और कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा गत वर्ष आज ही के दिन 500 और 1000 की नोटबंदी कालाधन बाहर निकालने में ऐतिहासिक साबित हुई।

इससे खासतौर पर कांग्रेस परेशान है। कहा अच्छे कार्यों की हर किसी को सराहना करनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस है कि संकल्प दिवस को काला दिवस के रूप में मना रही है। जुलूस और सभा में जिला उपाध्यक्षों में कुंदन रैखोला, इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला महामंत्रियों में शिव सिंह बिष्ट, सुरेश कांडपाल, पूर्व जिपं अध्यक्षों में राम सिंह कोंरगा, दीपा आर्या, सुबोध साह, बहादुर सिंह परिहार, सुनील भंडारी, जगदीप साह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें