फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में पार्वती ने किया नामांकन

Thu, 17 Aug 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के रिटनिँँग ऑफिसर कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करतीं भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास। संव
विज्ञापन
बागेश्वर। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, चुनाव प्रभारी शिव सिंह बिष्ट की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक केवल भाजपा का ही नामांकन हुआ है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, चुनाव प्रभारी, भाजपा नेता सुबोध लाल साह के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी हरगिरि के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और चुनाव प्रभारी ने जीत का दावा किया। उधर, रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि अब तक केवल एक नामांकन हुआ है। बृहस्पतिवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। सपा, बसपा, यूकेडी प्रत्याशी भी अंतिम दिन ही नामांकन करेंगे। संवाद



फफक-फफक कर रो पड़ीं पार्वती दास

बागेश्वर। बुधवार को भाजपा की जनसभा में पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास फफक-फफक कर रो पड़ीं। वह संबोधन कर रहीं थीं। उन्होंने ज्यों ही अपने पति चंदन राम दास के शुरू किए गए विकास कार्यों को पूरा करने की बात कही तो वह, अचानक फफक-फफक कर रोने लगीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया। पार्वती दास इतना रो रहीं थीं कि उसके बाद संबोधन नहीं कर पाईं। उन्हें रोता देख अन्य नेता भी उदास होते देखे गए। लोगों ने चंदन राम जिंदाबाद के नारे लगाकर पार्वती दास को हौसला देने की कोशिश की। सीएम धामी स्वयं पार्वती दास को उनकी कुर्सी पर छोड़ने गए। संवाद
विज्ञापन



बैजनाथ बागेश्वर मोटर मार्ग पर लगा जाम

गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के नामांकन जुलूस में शामिल होने के लिए विकास खंड गरुड़ से भाजपा कार्यकर्ता वाहनों से बागेश्वर पहुंचे। इस वजह से बैजनाथ बागेश्वर मोटर मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वहीं गागरीगोल बागेश्वर मोटर मार्ग पर समय- समय पर जाम लगता रहा। नामांकन जुलूस में विकास खंड गरुड़ के विभिन्न गांवों के ग्रामीण अलग- अलग वाहनों से बागेश्वर पहुंचे थे। बैजनाथ- बागेश्वर मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। संवाद


बागेश्वर में कई बार लगा जाम
बागेश्वर। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे की वजह से बुधवार को बागेश्वर नगर में सुबह से ही चहल-पहल थी। अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या भी अधिक रही। नगर में वाहनों की संख्या बढ़ने से नगर में कई बार जाम लगा। जाम में फंसने से वाहन संचालकों के साथ ही लोग परेशान रहे। जाम का सिलसिला शाम तक जारी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें