फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला

Thu, 14 May 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल को पीपीपी मोड में देने की योजना का विरोध किया है। भाजपाइयों ने बुधवार को यहां एसबीआई तिराहे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला जलाया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्राइवेट पार्टनरशिप योजना प्रदेशभर में फेल हो रही है। इसके विरोध में तमाम लोग आंदोलित हैं लेकिन प्रदेश सरकार अपने चहेतों को ठेके पर देना चाहती है। इसके बावजूद जबरन पीपीपी मोड को विस्तार देना गलत है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पेट्रोलियम का इंतजाम नहीं कर पा रही, और कांग्रेसी इसके लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष बसंत बल्लभ पांडे, सुरेश कांडपाल, राजेंद्र उपाध्याय, उमेश फुलारा, प्रकाश साह, खड़क टंगड़िया, गोविंद परिहार, शेर सिंह, प्रकाश जोशी, जीवंती कांडपाल, देवकी उपाध्याय, गीता उपाध्याय, शशि थापा, बसंती बघरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी, महामंत्री भगवती धपोला, दीपू कन्नौजिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें