बागेश्वर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं डिग्री कॉलेज की प
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में बलवंत सिंह गढ़िया मेमोरियल प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बृहस्पतिवार को मां भगवती वॉरियर्स बिलौना और बीएड विभाग के बीच लीग चरण का मुकाबला खेला गया। बिलौना की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बीएड विभाग को 47 रनों के अंतर से हराया।
सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब कठायतबाड़ा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले का शुभारंभ डिग्री कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. रंजना साह ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मां भगवती वॉरियर्स बिलौना की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएड विभाग की टीम बड़े स्कोर के आगे दबाव में दिखी। निर्धारित ओवर में टीम आठ विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। मैच में राहुल धौनी और सुशील धौनी अंपायर थे। पंकज, भरत स्कोरर और गणेश धपोला ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। वहां डॉ. भगवती नेगी, संजीव खेतवाल, दीपक खेतवाल, किशन नगरकोटी, दीपक रौतेला, मनोज खेतवाल आदि थे।