फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के पालन को प्रशासन ने उतारे होर्डिंग

Tue, 12 Mar 2019 12:04 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
होर्डिंग हटाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोक सभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता के चलते प्रशासन ने सोमवार को शहर में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग उतार दिए हैं। प्रशासन के आदेश पर नगर पालिका ने शहर में लगे होर्डिंग उतारे। प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के निर्देश पर सोमवार को आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी शंकर बोरा ने नगर के विभिन्न स्थानों में लगी राजनीतिक दलों की होर्डिंग उतारी। राजनीतिक दलों को निर्देश दिए हैं कि वह आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। 

आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले राजनीतिक दलों व कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। बैनर, पोस्टर व दीवार लेखन से पहले अनुमति ली जानी आवश्यक होगी। प्रशासन जल्द ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर आदर्श आचार संहिता की जानकारी देगा। 
विज्ञापन

 
अभी जुड़वा लें मतदाता सूची में नाम
डीएम  रंजना राजगुरु ने बताया कि यदि किसी वोटर का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो अभी भी सूची में दर्ज करा सकता है। जल्द ही यह सुविधा भी बंद हो जाएगी। वहीं फार्म 7,8 वगैरह पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें