फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती को बीईओ से मिले ग्रामीण

Mon, 08 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय प्राइमरी पाठशाला बघर में तैनात दिव्यांग प्रधानाध्यापक का जनहित में स्थानांतरण करने और पाठशाला में मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने बीईओ से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


बीईओ आरसी मौर्य को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि प्राइमरी पाठशाला बघर में 50 बच्चे पंजीकृत हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए 10 बरस से एक दिव्यांग प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं। हरिद्वार जिला निवासी शब्बीर अहमद को चलने में खासी परेशानी होती है। अभिभावकों के साथ उनका व्यवहार भी अनुकूल नहीं है। जनहित में उनका तबादला होना जरूरी है। पाठशाला में मानक के अनुसार सुयोग्य शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि सदियों पूर्व बने पाठशाला भवन की हालत अब काफी खस्ता हो चुकी है। हल्की बरसात में छत टपकनी शुरू हो जाती है। फर्श जगह जगह से टूट-फूट गया है। भवन के कभी भी ध्वस्त होने की आशंका बनी है। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य शेर सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान गुलाब राम, उप प्रधान पीटीए अध्यक्ष गोविंद सिंह, हरीश चंद्र सिंह, आनंद सिंह, महिपाल सिंह, बलवंत और चंद्र सिंह आदि शामिल थे। बीईओं ने समस्याओं के समाधान के प्रयास का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें