दिल्ली में भूपेंद्र कोरंगा को सम्मानित करते आयोजक।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भारतीय यूथ कांग्रेस के दिल्ली में आयोजित यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम में बागेश्वर के दूरस्थ इलाके लीती के भूपेंद्र कोरंगा ने आवाज बुलंद की।
भारतीय यूथ कांग्रेस के 21 से 23 नवंबर को दिल्ली में हुए यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए लीती के भूपेंद्र कोरंगा ने देश के कई ज्वलंत मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना काल में सरकारी कुप्रबंधन पर बात रखी। इससे पहले देहरादून में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भूपेंद्र कोरंगा प्रदेश के 12 युवाओं के साथ राष्ट्रीय मंच दिल्ली के लिए चयनित हुए। कार्यक्रम में मौजूद यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी, राष्ट्रीय महासचिव सीता राम लांबा, राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल राव, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, जयवीर शेरगिल, डॉ. शमा मोहम्मद, अल्का लांबा ने कोरंगा की प्रस्तुति की सराहना की। प्रदेश के तमाम नेताओं ने भूपेंद्र को दमदार भाषणों के लिए शुभकामना दी हैं।