फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 16 साल बाद भी अधूरा है भयूं गडेरा मोटर मार्ग, ग्रामीणों ने ईई को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। भयूं गडेरा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी सर्वे के अनुसार पूर्ण न होने पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पीएमजीएसवाई कपकोट के ईई को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द स्वीकृत सर्वे तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार काे ईई कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2011-12 में यह मोटर मार्ग नरगड़ा के तोक किटौरा तक रमी राम, प्रयाग राम और राजू राम के घर के पीछे तक स्वीकृत हुई थी। डेढ़ दशक से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य आज तक अधर में लटका हुआ है, जिससे स्थानीय जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने में जिपं सदस्य बड़ेत सुंदर गढ़िया, ग्राम प्रधान मनोज, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और बिशन सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि तय सर्वे के अनुसार सड़क का काम जल्द शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें