कमस्यार के गांवों में चौपाल लगाकर बैठक करते भौर्याल।
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने पार्टी के संपर्क अभियान के तहत पल्ला कमस्यार क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पूूूरा लाभ उठाने की अपील की।
चार दिवसीय भ्रमण के तहत विधायक भौंर्याल ने खंतोली, बैड़ा-मझेड़ा, मल्सूना, भैसूड़ी, टकनार, चंतोला, नरगोली, ठांगा और तुुषरेड़ा आदि गांवों में बैठकें की। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र की उज्ज्वला योजना, जनधन, जीवन ज्योति बीमा, सौभाग्य, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, अटल पेंशन, भारत स्वच्छ योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने वन रेंक वन पेंशन योजना लागूूूू होने आदि के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय दोगुनी करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, हीरा कर्म्याल, दरबान राणा,शेर सिंह बिष्ट, कमल भौर्याल, बलवंत रावत, चंचल राणा, दीवान रावत, भगवत रौतेला, शंकर राम, आनंद धपोला और दीवान रौतेला आदि थे।