फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटी क्लब दिल्ली की टीम ने जीता ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
बागेश्वर में ट्रॉफी के साथ ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता भाटी क्लब दिल्ली की टीम। संवा? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में चल रही ऑल इंडिया प्राइज मनी नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता पर भाटी क्लब दिल्ली की टीम ने कब्जा जमाया। खिताबी मुकाबले में दिल्ली की टीम ने कार्बेट एफसी रुद्रपुर को हराया। विजेता टीम को एक लाख और उप विजेता टीम को 50000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। प्रतियोगिता का फैसला टाईब्रेकर से निकाला गया। दिल्ली की टीम 4-3 से विजयी रही। बेहतर खेल के लिए निश्चय भंडारी को गोल्डन बूट के पुरस्कार से नवाजा गया। बेस्ट डिफेंडर का खिताब अजय, बेस्ट गोलकीपर अंकित, मैन आफ द टूर्नामेंट रोहित सिंह को चुना गया।
मुख्य अतिथि डीएम अनुराधा पाल ने विजेता, उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन महेश पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें