बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक जीआईसी बागेश्वर में भारत स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। चार दिनों तक चले इस शिविर में विभिन्न स्कूलों के 131 स्काउट गाइडों ने भाग लिया।
शिविर में स्काउट गाइडों को आपदा प्रबंधन, टेंट निर्माण, गांठ बंधन, पुल निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया।
स्काउट गाइड को डॉ. अतुल पटेल, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, भुवन चौबे, मनोज मेहरा ने जानकारियों से अवगत कराया। शिविर के समापन अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजीव निगम ने स्काउटिंग का महत्व बताया। वहां शिविर संयोजक प्रमोद तेवाड़ी, जिला सचिव गिरीश पांडेय, राजेंद्र पूना, दीप जोशी, धीरेंद्र पाठक, भरत जोशी, प्रदीप मेहरा, विक्रम सिंह थे। उधर जीआईसी मंडलसेरा में भी स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया।
द्वितीय सत्र में स्काउट गाइड ने मंडलसेरा से राजकीय पौधालय छतीना तक बाइकिंग की। समापन अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। संयोजक प्रधानाचार्य गणेश चंद्र आर्या, शिविर संचालक शिवानंद दुबे, विपिन जोशी, निरंजन चौधरी, रामकिशन, मोहन सिंह धामी, खुशाल सिंह मर्तोलिया, जानकी गोस्वामी, सोनिया, किशन चंद्र बचखेती आदि थे।