फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गुरु दत्तात्रेय जयंती पर लगा भंडारा

Thu, 04 Dec 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जूना अखाड़ा, बागनाथ मंदिर में गुरु दत्तात्रेय की जयंती भक्तिभाव से मनाई गई। साधु-संतों ने विधिविधान से गुरु दत्तात्रेय का अभिषेक, पूजा की। मंदिर परिसर में आयोजित रामचरित मानस पाठ के पारायण पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर में दत्तात्रेय जयंती पर तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया। पहले दिन सुंदरकांड का पाठ और भजन कीर्तन हुए। बुधवार को रामचरित मानस पाठ की शुरूआत की गई। पूरी रात श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ जारी रखा।
जूना अखाड़ा के पुष्कर गिरि महाराज ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह साधु-संतों ने गुरु का श्रीपाठ और अभिषेक पूजा संपन्न कराई। रामचरित मानस पाठ पूर्ण करने के बाद मंदिर में हवन-यज्ञ कर जन कल्याण की कामना की गई। दोपहर बाद से मंदिर में भंडारा कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें