बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब कठायतबाड़ा की ओर से डिग्री कॉलेज में आयोजित की जा रही प्राइजमनी किक्रेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को खेेले गए मैच में भगवती स्टील वर्कर कठायतबाड़ा ने जीता।
इस मैच में गोगिनापानी ने पहले खेलते हुए 14 ओवर में 95 रन बनाए। भगवती स्टील वर्कर ने बाद में खेलते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने मैच का शुभारंभ किया। विक्रम और ललित निर्णायक रहे। स्कोर की भूमिका अंकित, प्रमोद कोरंगा ने निभाई। मनोज खेतवाल, संजीव खेतवाल उद्घोषक रहे। संवाद