भगवती मंदिर पोथिंग में पूजार्थियों की भीड़।
ग्राम पंचायत पोथिंग, बदियाकोट और बैछमधार स्थित भगवती माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़भाड़ रही। इस मौके पर प्रस्तुत चांचरी के गीतों में लोग जमकर थिरके।
पोथिंग गांव स्थित भगवती माता के मंदिर में श्रद्धालुओं ने अपनी मनौती पूरी होने पर घंटियां, शंख, चांदी के छत्र व चुनरी चढ़ाई। पंडितों से दुर्गा सप्तशती के पाठ करवाया। पुजारी भीम सिंह दानू के नेतृत्व में पुजारियों ने पूूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शिखर डाना ह्यूं पड़ि र...काफली तू पाकली कब..,रह टाकि टान शेरू...आदि चांचरी गीत प्रस्तुत किए। एंजल्स एकेडमी द्वारा मंदिर से बाहर भंडारे का आयोजन किया। मंदिर में भंडारे के लिए बनी पांच सौ ग्राम की पूड़ियां आकर्षण का केंद्र रही। उधर बदियाकोट और बैछमधार स्थित भगवती मंदिर में आयोजित पूजा संपन्न हो गई है।
मंदिर परिसर में नहीं हो सका बलिदान
कपकोट। न्यायालय से पोथिंग के भगवती मंदिर में बकरियों की बलि पर रोक लगाई है। इसके बावजूद कई श्रद्धालु यहां बलिदान के लिए बकरियां लाए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा समझाने पर वह बकरियों को मंदिर की परिक्रमा कराने के बाद दूर ले गए।