फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ भागवत कथा संपन्न

Wed, 01 Apr 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। असों मल्लाकोट के मां आदिशक्ति भगवती मंदिर में आयोजित भागवत कथा का पारायण हो गया है। समापन दिवस पर मंदिर में हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जन किया।
विज्ञापन


भागवत कथा का आयोजन विगत 23 मार्च से किया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार करीब 70 साल के बाद मंदिर में कथा की गई। कथा श्रवण के लिए असों मल्लाकोट, साता, प्यारा, पाना तरमोली समेत धूराफाट के तमाम गांवों से भक्त आए। कथाकार रविशंकर कांडपाल श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की महिमा सुनाई। मुख्य यजमान नरेंद्र सिंह असवाल ने सकुशल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर नवीन चंद्र उपाध्याय, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, हेम चंद्र, भुवन चंद्र, नवीन चंद्र, गिरीश चंद्र, आनंद बल्लभ, दीप चंद्र आदि मौजूद रहे।



जौलकांडे में भक्तों ने सुनी श्रीराम कथा

बागेश्वर। जौलकांडे के हरज्यू मंदिर में श्रीराम कथा जारी है। अयोध्या से आए कथाकार सर्वेश महाराज लोगों को श्रीरामचरित मानस पाठ के माध्यम से भगवान राम की महिमा सुना रहे हैं। बुधवार को कथाकार सर्वेश महाराज ने भक्तों को श्रीराम की शिक्षा-दीक्षा से लेकर किशोरावस्था में धर्म की रक्षा के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। आयोजक कैलाश शर्मा ने बताया कि मंदिर में शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। आसपास के गांवों से भी लोग कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें