फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी नाले की सफाई को कल चलेगा अभियान

Fri, 03 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में भागीरथी नाले की सफाई को मंत्रणा करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 ग्राम पंचायत मंडलसेरा की ओर से नगर के दुग बाजार के पास पवित्र सरयू में मिलने वाले भागीरथी नाले की सफाई के लिए पांच मार्च की सुबह से विशेष अभियान चलेगा। नगर के जागरूक लोगों की यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। मालूम हो कि अमर उजाला गंदगी से पटे भागीरथी नाले की दशा को विशेष रूप से उजागर कर रहा है। 
विज्ञापन

भागीरथी नाले के गंदगी से लबालब भरे होने के कारण सरयू का पवित्र जल दूषित होता है। अमर  उजाला की पहल पर नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने नाले के कुछ हिस्सों की सफाई की। इसके बाद भी कुछ लोगों ने मौका पाते ही नाले में कूड़ा डालना और गंदगी बहाना शुरू कर दिया है। पालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि नाले में गंदगी करना और कूड़ा डालना मना है। पिछले दिनों एक व्यक्ति को नाले में कूड़ा डालते हुए पकड़ा उससे तत्काल जुर्माना भी वसूला गया। ईओ ने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने के लिए पालिका के पर्यावरण मित्र लगे हैं। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से कूड़े को इधर उधर न फेंककर कूड़े दानों में डालकर पर्यावरण मित्रों को पूरा सहयोग देने की अपील की है। इधर, बागनाथ मंदिर परिसर में जागरूक लोगों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि पांच मार्च की सुबह सात से नौ बजे तक भागीरथी की सफाई के लिए अभियान चलेगा। इसमें सभी से शामिल होने की अपील की गई। आपस में अंशदान जमा करके सफाई के काम आने वाले उपकरण खरीदे जाएंगे। तय किया गया कि कोर कमेटी के सदस्य डीएम से मुलाकात कर अभियान में शामिल होने की अपील करेंगे। वहां वहां बबलू जोशी, भीम सिंह कोरंगा, राजीव निगम, आलोक पांडे और जीवन चंद्र पांडे आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें