भद्रकाली में स्पीकर ने की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
कांडा (बागेश्वर)। पल्ला कमस्यार क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ मां भद्रकाली के पावन धाम में शनिवार से मां श्री बगलामुखी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यज्ञ का शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया।
उनके साथ क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण आदि थे। यहां पहुंचने पर पुजारी वीरेंद्र जोशी, नंदाबल्लभ जोशी ने उनका स्वागत किया। कुंजवाल ने कहा कि इस तरह के अनुष्ठानों से जहां समाज में अच्छा वातावरण बनता है, वहीं यज्ञों से पर्यावरण की शुद्धि भी होती है।
उन्होंने जय मां पीतांबरी साधना, दिव्य योग ट्रस्ट मां भगवती मंदिर के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। यज्ञाचार्य सत्यसाधक विजेंद्र पांडे गुरू जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कुंजवाल ने मंदिर के दर्शन, पूजन भी किया।
वहां डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसडीएम रिंकू बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, दीप कांडपाल, वीरेंद्र नगरकोटी, बंशीधर कांडपाल आदि थे। महायज्ञ की पूर्णाहुति छह नवंबर को भंडारे के साथ होगा। सत्यसाधक विजेंद्र पांडे गुरू जी ने भंडारे में सभी से प्रसाद ग्रहण करने के लिए आने की अपील की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने पर उनका आभार जताया।