फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेश, दीक्षा ने नैल के विद्यार्थियों को सिखाया सुलेख

विज्ञापन
बागेश्वर के करुली जूहा में सुलेख लेखन सीखते नैल जूहा के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजूहा करुली के विद्यार्थियों ने सुलेख के बल पर स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब अन्य स्कूलों के शिक्षक भी अपने विद्यालय में सुलेख सिखाने के लिए आमंत्रित करते हैं। करुली के छात्र देवेश और छात्रा दीक्षा ने राजूहा नैल कत्यूर के विद्यार्थियों को सुलेखन सिखाया।
विज्ञापन

राजूहा नैल कत्यूर के शिक्षक हेम पांडेय ने राजूहा करुली के प्रधानाध्यापक नरेंद्र गिरी गोस्वामी और उनके छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया। करुली के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक गोस्वामी के मार्गदर्शन में नैल के विद्यार्थियों को सुलेख लिखना सिखाया। शिक्षक पांडेय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के लेखन शैली को प्रारंभिक स्तर से मजबूत करना है। वहीं, शिक्षक गोस्वामी ने कहा कि वह अन्य विद्यालयों में भी इस तरह के प्रयोग कर विद्यार्थियों को सुलेख सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें