फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छात्रा, पांच शिक्षकों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
बागेश्वर डायट में पुरस्कारों के साथ संगीत प्रतियोगिता के विजेता । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जिलास्तरीय संगीत प्रतियोगिता हुई। विजेताओं में पहला स्थान प्राप्त करने वाले पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं और एक छात्रा का चयन राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य गीत के लेखक हेमंत बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम समन्वयक प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने बताया कि गायन और नृत्य के मुकाबले हुए। निर्णायक नेहा डांस एवं सांस्कृतिक अकादमी की निदेशक नेहा बघरी और सुर सरिता राज संगीत विद्यालय के राजेंद्र प्रसाद थे। वहां पर डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला, प्रवक्ता डॉ. सीएम जोशी, डॉ. बीडी पांडेय, डॉ. केएस रावत, डॉ. प्रेम मावड़ी, केपी चंदोला, डॉ. दयासागर, संदीप कुमार जोशी आदि थे।
विज्ञापन

इनका हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के शास्त्रीय गायन में राइंका बागेश्वर की सविता जोशी, शास्त्रीय नृत्य में राइंका कौलाग की भुवनेश्वरी, लोक संगीत गायन में राइंका नामतीचेटाबगड़ के दीवान सिंह कोश्यारी, राउमावि पंतक्वैराली के नारायण कुमार और लोक संगीत नृत्य में राउमावि भनार के शिक्षक पंकज साह पहले स्थान पर रहे। वहीं छात्र-छात्राओं के बीच हुई नृत्य प्रतियोगिता में इंका सनेती की छात्रा हंसी भौर्याल ने पहला स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें