फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल के केविन: 15 साल के रियान ने फतह किया कनकटा पास, बेंगलुरु निवासी भाइयों ने पिता के साथ सफल आरोहण किया

Sat, 31 May 2025 04:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बेंगलुरु निवासी नौ साल के केविन साहा और 15 साल के रियान साहा ने 4780 मीटर ऊंचे कनकटा पास का सफल आरोहण किया है। दोनों भाइयों ने यह उपलब्धि अपने पिता राजेश साहा के मार्गदर्शन में हासिल की।
विज्ञापन
बागेश्वर के कनकटा पास पहुंचे केविन रियान और उनके पिता राजेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बेंगलुरु निवासी नौ साल के केविन साहा और 15 साल के रियान साहा ने 4780 मीटर ऊंचे कनकटा पास का सफल आरोहण किया है। दोनों भाइयों ने यह उपलब्धि अपने पिता राजेश साहा के मार्गदर्शन में हासिल की। कनकटा पास सुंदरढूंगा ग्लेशियर में स्थित है। देश-विदेश से रोमांच के शौकीन यहां हर साल आते हैं। ग्लेशियरों की सैर पर जाने वालों में अधिकतर युवा और प्रशिक्षित होते हैं लेकिन पिछले 18 से 24 मई तक कनकटा पास गए दल में कम उम्र के दो ट्रेकर्स भी शामिल थे। दल का नेतृत्व कर रहे जीत दानू ने बताया कि केविन और रियान ने कभी भी अपनी कम उम्र होने का अहसास नहीं होने दिया। कुशल पर्वतारोही की तरह उन्होंने यह चढ़ाई पूरी की।

राजेश साहा ने बताया कि उनके दोनों बेटे छह साल की उम्र से ही ट्रेकिंग का शौक रखते हैं। इससे पहले भी उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 10 से 12 हजार फुट ऊंची चोटियों पर ट्रेकिंग कर चुके हैं। बताया कि उनके दोनों बेटे आगे चलकर कुशल पर्वतारोही बनने के लिए मेहनत कर रहे हैं। भविष्य में भी वह अपने पुत्रों के साथ जिले के ग्लेशियरों की सैर करने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें