फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ रहने से निखरा हिमालय का सौंदर्य

विज्ञापन
मौसम साफ रहने से बागेश्वर से दिखाई दे रहा हिमालय का सुंदर नजारा। फोटो-बसंत चंदोला - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम साफ रहने से हिमालय का सौंदर्य निखर गया है। हिमालयी चोटियों के साफ दीदार हो रहे हैं। पाला गिरने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले दिन हुई बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। बर्फबारी से हिमालयी चोटियों के सौंदर्य में निखार आ गया है। कौसानी, कपकोट के साथ ही जिला मुख्यालय से हिमालयी चोटियां साफ झलक रही हैं। हिमालयी श्रृंखला का सुंदर नजारा दिखाई दे रहा है। मौसम साफ रहने से पाले की समस्या बढ़ गई है। रात में जबरदस्त पाला गिर रहा है। पाला गिरने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के समय नदियों से कोहरा उठने के कारण ठंड में और इजाफा हो गया है। ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरी तरफ बारिश न होने से किसान मायूस हैं। रबी की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें