फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई गुना हुई सौंदर्यीकरण की राशि

विज्ञापन
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा को हरी झंडी दिखातीं डीएम रंजना राजगु - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला शुरू हो गया है। उत्तरायणी मेले के उद्घाटन करने के लिए पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और प्रभारी जिला मंत्री रेखा आर्या को आना था लेकिन बारिश के चलते दोनों ही नहीं आ सके। इसके बाद मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और डीएम रंजना राजगुरु ने मंगलवार को मेले का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने मेले के माध्यम से संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण का संदेश दिया। विधायक चंदन राम दान बताया कि बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख की घोषणा की गई थी, जो अब 1.30 करोड़ रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन

विधायक ने नगर पालिका के मंच को सुधारने के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। संचालन जयंत सिंह भाकुनी किया। वहां रामप्रसाद टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, बागेश्वर पुष्पा देवी, गरुड़ हेमा देवी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विक्रम सिंह शाही, दीपा आर्या, ज्येष्ठ उपप्रमुख कपकोट हरीश मेहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, सभासद नीमा देवी, मुन्नी मेहता, रूपाली देवी, सुरेश सिंह गढ़िया, रणजीत सिंह बोरा, दलीप सिंह खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें